60. एक प्राथमिक कक्षा के अध्यापक अपने विद्यार्थियों से “पाँच हज़ार छत्तीस” को अंकों में लिखने के लिए कहते हैं। अधिकांश विद्यार्थियों ने इसका उत्तर “536” लिखा।
निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण रणनीति इस त्रुटि को सुधारने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
1. विद्यार्थियों को इसी के समान दस और प्रश्न हल करने के लिए देना।
2. विद्यार्थियों को 5000 से 5100 तक की गिनती लिखने को कहना और अपने उत्तर को जाँचने के लिए कहना।
3. एक संख्या रेखा पर जिसमें 1000 के अंतराल में अंक लिखे हैं, पाँच हज़ार छत्तीस को निरूपित करना।
4. तीन अंकीय और चार अंकीय संख्याओं के स्थानीय मान की अवधारणा को सुदृढ़ करना।
Click To Show Answer
Answer – (4)