69. निम्न गद्यांश को पढ़िए:
‘पश्चिम वर्जीनिया (अमेरिका) में कम्प्यूटरीकृत चेतावनी और निगरानी व्यवस्था मौजूद थी। भोपाल के यूनियन कार्बाइड कारखाने में गैस के रिसाव के लिए केवल मजदूरों के अंदाजे के सहारे काम चलाया जाता था। पश्चिम वर्जीनिया में खतरा पैदा होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था मौजूद थी, जबकि भोपाल में ऐसा कुछ नहीं था।’ नीचे दिए गए विकल्पों में से किस पर उपरोक्त गद्यांश के आधार पर चर्चा की जा सकती है?
1. वर्जीनिया के यूनियन कार्बाइड कारखाने पर काम करने वालों से भारतीय मजदूर अधिक दक्ष हैं।
2. अलग-अलग देशों के बीच सुरक्षा मानकों में भारी फर्क होना।
3. विकसित देशों में कारखाने खोलने की श्रेष्ठता।
4. भोपाल स्थित कारखानों में भारतीय मजदूरों की कड़ी मेहनत व अंदाजा लगाने की शक्तियों का।
Click To Show Answer
CTET Exam 17 January 2022 Paper 2 Social Science (Official Answer Key)
Answer – (2)