काव्यांश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर दीजिए I
हम दीवानों की क्या हस्ती
है आज यहाँ कल वहाँ चले।
मस्ती का आलम साथ चला
हम धूल उड़ाते जहाँ चले।
आए बनकर उल्लास अभी
आँसू बनकर बह चले अभी।
सब कहते ही रह गए अरे
तुम कैसे आए कहाँ चले?
किस और चले? यह मत पूछो
चलना है बस इसलिए चले।
जग से उसका कुछ लिए चले
जग को कुछ अपना दिए चले।
हम दीवानों की क्या हस्ती
है आज यहाँ कल वहाँ चले।
मस्ती का आलम साथ चला
हम धूल उड़ाते जहाँ चले।
आए बनकर उल्लास अभी
आँसू बनकर बह चले अभी।
सब कहते ही रह गए अरे
तुम कैसे आए कहाँ चले?
किस और चले? यह मत पूछो
चलना है बस इसलिए चले।
जग से उसका कुछ लिए चले
जग को कुछ अपना दिए चले।
100. इस कविता में किस स्वभाव वाले व्यक्तियों की बात कवि ने की है?
1. हंसमुख स्वभाव वाले।
2. उदार स्वभाव वाले।
3. मनमौजी स्वभाव वाले।
4. गंभीर स्वभाव वाले।
Click To Show Answer
Answer – (3)