52. नेहा घटा की एक समस्या 673-257 को हल कर रही है, वह कहती है “257 जमा 100 होगा, 357, 457, 557, 657 इसलिए 257 जमा 400 हुआ 657” अब 657 जमा 10 हुआ 667, 677, इसलिए 657 जमा 20 हुआ 677 तथा 677 से 4 कम है 673। अतः 400 जमा 20 घटा 4, 416 होता है। इसलिए 673-257 हुआ 416।
नेहा द्वारा अपनाई गई रणनीति के लिए इनमें से कौन-सा कथन अत्यधिक उपयुक्त है?
1. यह दर्शाता है, कि नेहा अपनी स्वयं की कलनविधि को विकसित करने में योग और व्यवकलन की अपनी संकल्पनात्मक समझ का उपयोग करने में सक्षम है।
2. नेहा घटा की औपचारिक कलनविधि को नहीं जानती है।
3. नेहा अनावश्यक रूप से जमा की संकल्पना को घटा की समस्या हल करने में मिश्रित कर रही है।
4. यह अनौपचारिक रणनीति है। अतः लिखित परीक्षा में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।
Click To Show Answer
CTET Exam 31 December 2021 Paper 1 Math (Official Answer Key)
Answer -(1)