गद्यांश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिएः
एवरेस्ट की तरफ गौर से देखते हुए, मैंने एक भारी बर्फ का बड़ा प्लूम देखा, जो पर्वत-शिखर पर लहराता एक ध्वज-सा लग रहा था। मुझे बताया गया कि यह दृश्य शिखर की ऊपरी सतह के आसपास 150 किलोमीटर अथवा इससे भी अधिक की गति से हवा चलने के कारण बनता था, क्योंकि तेज हवा से सूखा बर्फ पर्वत पर उड़ता रहता था। बर्फ का यह ध्वज दस किलोमीटर या इससे भी लंबा हो सकता था। शिखर पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी पर इन तूफानों को झेलना पड़ता था, विशेषकर खराब मौसम में। यह मुझे डराने के लिए काफी था, फिर भी मैं एवरेस्ट के प्रति विचित्र रूप से आकर्षित थी और इसकी कठिनतम चुनौतियों का सामना करना चाहती थी जब हम 26 मार्च को पैरिच पहुँचे, हमें हिमस्खलन के कारण हुई एक शेरपा कुली की मृत्यु का दुःखद समाचार मिला। खुंभु हिमशिखर पर जाने वाले अभियान-दल के रास्ते के बाईं तरफ सीधी पहाड़ी के धसकने से, ल्होत्से की ओर से एक बहुत बड़ी बर्फ की चट्टान नीचे खिसक आई थी। सोलह शेरपा कुलियों के दल में से एक की मृत्यु हो गई और चार घायल हो गए थे। इस समाचार के कारण अभियान दल के सदस्यों के चेहरों पर छाये अवसाद को देखकर हमारे नेता कर्नल खुल्लर ने स्पष्ट किया कि एवरेस्ट जैसे महान अभियान में खतरों को और कभी-कभी तो मृत्यु को भी व्यक्ति को सहज भाव से स्वीकार करना चाहिए।

95. कर्नल खुल्लर के अनुसार एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के दौरानः
1. पर्याप्त मात्रा में अॅाक्सीजन लेनी चाहिए।
2. मृत्यु हो जाना एक सामान्य बात है।
3. एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर चलना चाहिए।
4. खतरों से बचकर चलना चाहिए
Click To Show Answer
Answer – (2)