गद्यांश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिएः
भौगोलिक दृष्टि से भारत विविधताओं का देश है, तथा सांस्कृतिक रूप से एक इकाई के रूप में इसका अस्तित्व प्राचीनकाल से बना हुआ है। इस विशाल देश में उत्तर का पर्वतीय भू-भाग है, जिसकी सीमा पूर्व में ब्रह्मपुत्र और पश्चिम में सिन्धु नदियों तक विस्तृत है। इसके साथ ही गंगा, यमुना, सतलुज की उपजाऊ कृषि भूमि, विंध्य और दक्षिण के वनों से आच्छादित पठारी भू-भाग, पश्चिम में थार का रेगिस्तान, दक्षिण का तटीय प्रदेश तथा पूर्व में असम और मेघालय का अतिवृष्टि का सुरम्य क्षेत्र सम्मिलित है। इस भौगोलिक विभिन्नता के अतिरिक्त इस देश में आर्थिक और सामाजिक भिन्नता भी पर्याप्त रूप से विद्यमान है। वस्तुतः इन भिन्नताओं के कारण भारत में अनेक सांस्कृतिक उपधाराएँ विकसित होकर पल्लवित और पुष्पित हुई हैं। संस्कृति की सकारात्मकता देश के लोगों की निपुणता, नेतृत्व, संयम उत्कंठा पर निर्भर करती है। जिस जनसमुदाय में अपने देश की समस्याओं को सुलझाने की प्रबल इच्छा हो, उस देश की संस्कृति सृजनात्मक अवश्य होगी।

94. उत्तर दिशा के पर्वतीय भू-भाग की सीमा कहाँ-से-कहाँ तक विस्तृत है?
1. पूर्व में ब्रह्मपुत्र और पश्चिम में सिन्धु नदी तक।
2. मेघालय के अतिवृष्टि वाले क्षेत्र तक।
3. सतलुज की उपजाऊ भूमि तक।
4. थार के रेतीले और पठारी भू-भाग तक।
Click To Show Answer
Answer -(1)