20. विद्यालय में खेलने के समय, ऋषभ, एक 7 वर्षीय लड़के ने खेलने के लिए एक गुड़िया उठाई। उसके कुछ साथियों ने उसकी इस पसंद के खिलौने के लिए उसका मज़ाक उड़ाया। एक शिक्षक जो अपने विद्यार्थियों में लैंगिक भूमिका के सन्दर्भ में लचीलापन विकसित करना चाहता है, को इस स्थिति में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रतिक्रिया देनी चाहिए ?
(1) ऋषभ से बात करनी चाहिए कि गुड़िया लड़कियों के लिए उपयुक्त हैं और लड़कों को गुड़िया के साथ नहीं खेलना चाहिए।
(2) ऋषभ से कहना चाहिए कि वह किसी और खिलौने के साथ खेले क्योंकि उसके दोस्तों को यह मंजूर नहीं है कि वह गुड़िया के साथ खेले।
(3) ऋषभ को गुड़िया के साथ खेलने देना चाहिए और दूसरे बच्चों को कहना चाहिए कि वे भी अपनी पसंद का कोई खिलौना चुन सकते हैं।
(4) बिना कुछ कहे गुड़िया को हटा देना चाहिए और ऋषभ को खेलने के लिए कार दे देनी चाहिए।
Click To Show Answer
कारण: एक लैंगिक रूप से लचीला वातावरण बनाने के लिए, शिक्षक को जेंडर रूढ़िवादिताओं (gender stereotypes) को चुनौती देनी चाहिए।
विकल्प (1) और (2) जेंडर रूढ़िवादिताओं को सुदृढ़ करेंगे।
विकल्प (4) समस्या से बचता है और ऋषभ को उसकी पसंद से वंचित करता है।
विकल्प (3) सबसे उपयुक्त है क्योंकि यह ऋषभ को अपनी पसंद के खिलौने के साथ खेलने की अनुमति देता है और अन्य बच्चों को भी यह संदेश देता है कि खिलौनों या गतिविधियों का चुनाव जेंडर पर आधारित नहीं होना चाहिए, जिससे लैंगिक भूमिका में लचीलेपन को बढ़ावा मिलता है।
