गद्यांश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिएः
विश्व में बहुत से ऐसे लोग हुए हैं जिन्होंने असफल होने के बावजूद हार नहीं मानी और अंत में सफल हुए। विफलता से बेहतर कोई भी शिक्षक नहीं है। विफलता हमें यह सवाल करने का मौका देती है कि मुझसे क्या गलत हुआ है? जीत-हार जीवन की क्रियाएँ हैं। इसे जीवन बना देना गलत है। एक क्रिया को माथे पर जगह देना और दूसरी को खारिज कर देना गलत है। जीवन का आनंद, आनंद का जीवन इसी में निहित है कि बाह्य जीवन और आंतरिक जीवन की सुसंगतता ही कर्मक्षेत्र के मूल में हो। भौतिक उपलब्धियों का ढेर अंतस के खाली होने की कीमत पर भी हो सकता है। हार इच्छा में शामिल नहीं है पर लोक कल्याण पर कोई सकारात्मक हस्तक्षेप न होता हो तो जीत के लिए अपना सबकुछ दाँव पर लगा देना भी उचित नहीं। सफलता और प्रगति जैसे शब्दों के नए अर्थ तय करने होंगे।

96. ‘अंतस के खाली होने’ से तात्पर्य हैः
1. जीवन से विरक्ति का भाव।
2. जीवन में धन का अभाव।
3. जीवन में संवेदनशून्यता।
4. जीवन में संवेदनशीलता।
Click To Show Answer
Answer – (3)